Site icon Samagra Bharat News website

उप राष्ट्रपति चुनाव: उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी होंगे जगदीप धनखड़, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने किया ऐलान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जुलाई। शनिवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में देश के अगले उप राष्ट्रपति प्रत्याशी को लेकर मंथन हुआ। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि संसदीय बोर्ड ने उप राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में जगदीप धनखड़ के नाम पर सहमति जताई है। जगदीप धनखड़ वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।

भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का फैसला हुआ है। शाम साढ़े पांच बजे होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

Exit mobile version