Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पुलवामा जिले में चेक पोस्ट पर सुरक्षाबलों पर हमला किया, सीआरपीएफ के एएसआई शहीद

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 17जुलाई। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने आज रविवार को पुलवामा जिले में एक चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे सीआरपीएफ की नाका टीम पर हमला कर दिया, जिससे एक एएसआई शहीद हो गए.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया पुलवामा के गंगू क्रॉसिंग के पास एक चेक पोस्ट पर फायरिंग हुई. इस घटना में CRPF के एक जवान ASI विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश जारी है.

Exit mobile version