Site icon Samagra Bharat News website

 कार्तिक आर्यन ने शेयर किया ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक, यहां जानें कब होगी रिलीज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जुलाई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzaada) का फर्स्ट लुक शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने ‘शहजादा’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. फिल्म पहले इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब कार्तिक की पोस्ट के मुताबिक अब यह अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. इसा कार्तिक आर्यन  ने बॉलीवुड के लिए अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’, जिसे फैंस के साथ क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया.

एक तरफ फैंस ‘शहजादा’ के फर्स्ट लुक के लिए काफी एक्साइटेड हैं वहीं, कुछ फैंस फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर निराश भी हैं. शनिवार दोपहर को कार्तिक ने फिल्म से अपनी एक तस्वीर साझा की और साथ में लिखा, “शहजादा रिटर्न्स होम 10 फरवरी 2023” फोटो में कार्तिक तेजी से कैमरे की तरफ दौड़ते नजर आ रहे हैं. शहजादा में कृति सेनन भी हैं, जिन्हें कार्तिक ने अपने ट्वीट में क्रू के अन्य सदस्यों के साथ टैग किया है. एक्टर के फैंस ने पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए कार्तिक के लुक की तारीफ की है.

https://twitter.com/TheAaryanKartik/status/1548226913788841987?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1548226913788841987%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fentertainment-hindi%2Fkartik-aaryan-shares-the-first-look-of-shehzaada-fans-were-disappointed-to-see-the-release-date-5516824%2F

Exit mobile version