Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मारी, फिर किया आत्मसमर्पण

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जुलाई। दिल्ली में पुलिस के जवान ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पुलिस जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी. इनमें से दो पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत हो गई. एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था. अब इस पुलिस कर्मी ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने घटना के बाद आत्मसमर्पण कर दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान सिक्किम पुलिस का जवान है. वह हैदरपुर प्लांट में तैनात था. बाकी हताहत हुए पुलिस कर्मी भी इसी प्लांट में तैनात थे.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सिक्किम पुलिस के जवान हैदरपुर के एक वाटर प्लांट में तैनात थे. जिन्हें गोली मारी गई वो भी सिक्किम के ही हैं. आपसी झगड़े की वजह से एक ने तीन पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी पुलिस जवान पुलिस की गिरफ्त में है.

Exit mobile version