समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जुलाई। आज संसद भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। उनके साथ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी व रेल और कपड़ा राज्य मंत्री राज्य मंत्री दर्शन जोश ने भी निर्वाचित राष्ट्रपति के लिए मतदान किया।

भारतीय राजनीतिज्ञ प्रतिमा भौमिक मोदी कैबिनेट में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। वह केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा करने वाली उत्तर पूर्व की दूसरी महिला और त्रिपुरा की पहली मूल निवासी बनीं।
बता दें कि आज देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव में NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो विपक्ष से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं।