Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में पकड़ा गया लश्कर का कमांडर अबू अहमद, भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद

समग्र समाचार सेवा
जम्मू-कश्मीर, 19जुलाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में लश्कर-ए-तैयबा (LET) के नेटवर्क को खत्म करने के बाद चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि एक बड़ी सफलता में राजौरी के द्रज निवासी तालिब हुसैन शाह उर्फ अबू अहमद और इलाके के लश्कर कमांडर को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है.
शाह पिछले तीन सालों में पीर पंजाल क्षेत्र में लगभग सभी प्रमुख आतंकवादी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. पुलिस ने कहा, ‘उसे सुरक्षा बलों, अल्पसंख्यक समुदाय और क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों पर आतंकी हमले करने का काम सौंपा गया था.’ पुलिस ने कहा कि तालिब हुसैन शाह और उसके सहयोगियों को पांच आपराधिक और आतंकवाद से संबंधित मामलों में शामिल पाया गया है.

इनके पास से अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ग्रेनेड, दो एके 47 राइफल, तीन एके-47 मैगजीन, दो पिस्टल, पिस्टल मैगजीन और 5 किलोग्राम आईईडी समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. पुलिस ने कहा, ‘जांच से पता चला है कि तालिब ड्रोन गिराने की पांच बड़ी घटनाओं में शामिल है, जिसमें उसे पाकिस्तान से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और भारतीय मुद्रा मिली थी.’

Exit mobile version