Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, गुरूवार को मिले 21,880 नए मरीज, 60 की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जुलाई। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,880 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,38,47,065 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,49,482 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 60 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,930 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,49,482 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 601 मामलों की बढ़ोतरी हुई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है.

Exit mobile version