Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जुलाई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने भारत में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद आज उनसे भेंट की। डॉ. मुरुगन ने एक ट्वीट में कहा कि श्रीमती मुर्मू एक ऐतिहासिक राजनेता हैं, जिन्होंने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना किया है और जिन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुमूल्‍य योगदान दिया है। डॉ. मुरुगन ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को चुनाव जीतने पर बधाई दी।

Exit mobile version