Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के दिव्यांग कलाकार अभिजीत गोटानी से की बातचीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को असम के दिव्यांग कलाकार अभिजीत गोटानी से बातचीत की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा, “आज दिन में, असम के अभिजीत गोटानी ने पीएम @narendramodi से मुलाकात की। उन्होंने इस यादगार बातचीत से संबंधित अपने अनुभव साझा किए…”

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ अभिजीत गोटानी की मां भी मौजूद थीं।

बता दें कि दिव्यांग अभिजीत को स्केचिंग का शौक है। वह बोल और सुन नहीं सकते हैं। पीएम मोदी से पहले भी वह कई सेलिब्रिटी को अपने द्वारा बनाई उनकी पेंटिंग गिफ्ट कर चुके हैं। अक्टूबर 2017 में, गुवाहाटी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में अभिजीत स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को अपने द्वारा बनाई उनकी स्केच भेंट की थी।

Exit mobile version