Site icon Samagra Bharat News website

कैटरीना कैफ और विकी कौशल को मिली जान से मारने की धमकी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति व अभिनेता विकी कौशल को सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी जानकारी दी.
मुंबई पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है गया है।

पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनविंदर सिंह है. वह उत्तर प्रदेश में लखनऊ का रहने वाला है।
मुंबई पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अभिनेता विक्की कौशल की शिकायत पर सांताक्रूज थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसकी संख्या सीआर नंबर 911/2022 है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2), 354 (डी) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विक्की कौशल ने सांताक्रूज थाने में शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति उन्हें और कैटरीना कैफ को धमकी दे रहा है और इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश पोस्ट कर रहा है। विक्की कौशल ने कहा है कि आरोपी उनकी पत्नी का पीछा भी कर रहा है और उसे धमका रहा है।

Exit mobile version