Site icon Samagra Bharat News website

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे के बाहर धमाका, जान माल को नही कोई नुकसान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27जुलाई। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से धमाके की खबर आ रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुद्वारे के बाहर बम धमाका हुआ है. हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले जून महीने में भी काबुल में गुरुद्वारे के पास 2 धमाके हुए थे. इस दौरान दो लोगों की जान भी चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. माका गुरुद्वारे के गेट के पास हुआ था और गोलियों की आवाजें भी सुनी गई थी.
अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकौर ने स्थानीय समाचार एजेंसियों को बताया था कि मरने वाले दो लोग एक सिख भक्त और एक अफगान गार्ड थे.

Exit mobile version