Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: देश में गुरूवार को मिले कोरोना के 20,409 नए मामले, 32लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29जुलाई। देश में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव के बीच गुरूवार को कोविड संक्रमण के 20,409 नए मामले मिले। इसके बाद अब देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,79,730 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,258 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.82 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,33,09,484 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 203.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 32 लोगों की मौत हुई है, उनमें से पश्चिम बंगाल में सात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं उत्तराखंड में दो-दो और चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

Exit mobile version