Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को स्वर्ण पदक और भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

‘हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है! @raltejeremy को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीता है और इसके साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपार गौरव और यश प्राप्त कर लिया है। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“सीडब्ल्यूजी, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनके लगन की अभिव्यक्ति है और इसने प्रत्येक भारतीय को बहुत खुशी दी है। मैं भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

Exit mobile version