Site icon Samagra Bharat News website

संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त, 1 अगस्त को ग्रहण करेंगे पदभार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31जुलाई। संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। संजय अरोड़ा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। तमिलनाडु कैडर के IPS अधिकारी संजय अरोड़ा 1 अगस्त, 2022 को दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे।
संजय अरोड़ा राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अस्थाना का कार्यकाल आज (31 जुलाई 2022) को खत्म हो रहा है।

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में अलग-अलग पदों पर काम किया है। वह स्पेशल टास्क फोर्स के SP भी रह चुके हैं। चंदन तस्कर वीरप्पन गिरोह के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन के लिए संजय अरोड़ा को मुख्यमंत्री के वीरता सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

Exit mobile version