Site icon Samagra Bharat News website

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार के सदस्यों से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 1 अगस्त। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी नेता संजय राउत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

बता दें कि ठाकरे उपनगरीय भांडुप में राउत के घर गए थे। राउत और ठाकरे करीबी दोस्त माने जाते हैं। प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही राउत को कोर्ट में पेश करेगा।
गिरफ्तारी से पहले ईडी ने राउत के आवास पर करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें कथित तौर पर 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

राउत ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है।

Exit mobile version