Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरजिंदर कौर को महिलाओं के 71 किलोग्राम भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, “हमारे भारोत्तोलन दल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

हरजिंदर कौर ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 71 किग्रा फाइनल में 212 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता।

कौर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत की नौवीं पदक विजेता बनीं।

Exit mobile version