Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर नागरिकों को अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगा बनाने का किया आग्रह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा को सामूहिक अभियान के रूप में मनाने के क्रम में अपने सोशल मीडिया डीपी को तिरंगे से बदलने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“आज 2 अगस्त विशेष है! ऐसे समय में, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे का उत्सव मनाने का एक सामूहिक अभियान है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।”

 

Exit mobile version