Site icon Samagra Bharat News website

 केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर तिरंगा लगाने के लिए की अपील

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर तिरंगा लगाने की अपील की। ट्वीट्स के माध्यम से अमित शाह ने कहा कि “आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आज अपनी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया।”

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए मैं सभी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर तिरंगा लगाने की अपील करता हूं।”

Exit mobile version