समग्र समाचार सेवा
फरीदाबाद, 3अगस्त। गुरूग्राम सै-77 की पाम हिल सोसायटी में 17 वीं मंजिल से गिरे 5 मजदूरो में से 4 मजूदरो की मौत हो गई। आज एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंच हालातों का जायजा लेने पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से कहा कि प्रशासन सोया हुआ है आज भी उपरोक्त बिल्डिंग को देखेंगे तो आप पाएंगे की सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नही है जबकि जब किसी सोसायटी का निर्माण कार्य शुरू होता है तो उसके चारों तरफ जाल लगाया जाता है और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए सरकार ने इन्ड्रीयल हैल्थ एंड सैफ्टी विभाग बनाया हुआ है लेकिन वह अपना काम नही कर रहा है इस पूरे धटनाक्रम में बिल्डर और ठेकेदार की गलती तो है साथ ही प्रशासन की भी पूरी गलती है।
