Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने लवप्रीत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी  

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 4अगस्त।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लवप्रीत सिंह को पुरुषों के 109 किग्रा वर्ग में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

‘प्रतिभाशाली लवप्रीत सिंह को पुरुषों के 109 किग्रा वर्ग में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। युवा और ऊर्जावान लवप्रीत ने अपने शांत स्वभाव एवं खेल के प्रति समर्पण भाव से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें समस्‍त भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

 

Exit mobile version