Site icon Samagra Bharat News website

ईडी की कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी, सरकार को जो करना है करे, हम डरने वाले नहीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4अगस्त। ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया. राहुल ने कहा कि वे डरने वाले नहीं है. पीएम मोदी को जो करना वो कर लें लेकिन इससे (उनके तेवरों पर) कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. इस दौरान राहुल गांधी के तेवर काफी तल्ख दिखाई दिए. राहुल ने कहा कि वे हमेशा देश हित में काम करते रहेंगे. बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी और बुधवार को यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर सील किए जाने के बाद से कांग्रेस का पारा सातवें आसमान पर है. दफ्तर सील किए जाने की कार्रवाई के चलते राहुल गांधी अपना कर्नाटक का दो दिन का दौरा छोड़ देर रात दिल्ली लौट आए. उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान तल्ख तेवर में प्रतिक्रिया दी.
राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने घर के बाहर मीडिया से बात की. उन्होंने इस बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. राहुल ने ट्वीट किया, सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता. कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा. सुन लो और समझ लो!.’ वहीं, वीडियो में राहुल गांधी मीडिया को कहते हैं, ‘हम इंटिमिडेट नहीं होंगे. हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं. समझ गए बात… कर लें जो करना है. कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. जो मेरा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश में जो हारमनी है, उसको मेंटेन करना, वो मैं करता रहूंगा.’

संसद सत्र में शामिल नहीं हुए राहुल
हालांकि राहुल गांधी संसद में हो रही कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए. मालूम हो कि राहुल गांधी बुधवार को ही कर्नाटक के दो दिवसीय (3-4 अगस्त) के दौरे पर गए थे. हालांकि, बुधवार को यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर सील किए जाने के बाद वे देर रात दौरे को बीच में ही छोड़ दिल्ली लौट आए.

 

 

Exit mobile version