Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर सुधीर और रजत पदक जीतने पर एम. श्रीशंकर को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुधीर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;
“सुधीर द्वारा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा-खेलों में पदक तालिका के लिए शानदार शुरुआत! उन्होंने एक प्रतिष्ठित स्वर्ण जीता और एक बार फिर अपने समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वह निरंतर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। सभी आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एम. श्रीशंकर को बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“सीडब्ल्यूजी में एम श्रीशंकर का रजत पदक विशेष है। दशकों बाद भारत ने राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की लंबी कूद में पदक जीता है। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्हें बधाई। आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करते रहें।

Exit mobile version