समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5अगस्त। मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव गणराज्य के वरिष्ठ गणमान्यजनों के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बंदरगाह ‘जेएनपीए (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण)’ का दौरा किया।
संजय सेठी, अध्यक्ष, जेएनपीए ने श्री उन्मेश शरद वाघ, उपाध्यक्ष, जेएनपीए, और जेएन पोर्ट के सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का अभिवादन और पारंपरिक स्वागत किया।

महामहिम राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने बंदरगाह के समग्र कामकाज का अवलोकन करने के लिए जेएनपीए के एक टर्मिनल जीटीआई का दौरा किया।