Site icon Samagra Bharat News website

एएनएम के खाते से साइबर ठगी:बनियानी पीएचसी में तैनात एएनएम के खाते से ठगों ने 2.66 लाख रूपए किए पार

समग्र समाचार सेवा
रोहतक, 6अगस्त। बनियानी पीएचसी में तैनात एएनएम के खाते से साइबर ठगों ने 2 लाख 66 हजार रुपए निकाल लिए। खाते में सिर्फ 11 रुपये छोड़े। एएनएम को ठगी की जानकारी तब हुई जब एटीएम से रुपए न निकलने पर पैसे लेने डाकघर पहुंची। वहां कर्मियों ने उसे बताया कि खाते में सिर्फ 11 रुपए हैं। थाना आईएमटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भालौठ निवासी एएनएम सावित्री देवी ने बताया है कि उसके खाते में 2 लाख 66 हजार 153 रुपए थे।

26 जुलाई को गांव के पास वाले एटीएम से रुपए निकालने गई थी। तब एटीएम पर गलत पिन दर्ज करने का संदेश आया और रुपए नहीं निकले। फिर वह बनियानी के डाकघर में आधार कार्ड के जरिए पैसा निकालने गई। तब पैसे निकल जाने का पता चला। बैंक से खाते से स्टेटमेंट निकलवाई तो 23 जुलाई को 1 लाख, 24 को 1 लाख और 25 को 66 हजार रुपए निकाले जान की जानकारी मिली।

खाते में फिर आने वाली है सैलरी, लग रहा डर: एएनएम ने बताया कि बैंक से कोई ओटीपी भी नहीं आया था, तब भी ठगों ने पैसे निकाल लिए। अब फिर से खाते में सैलरी आने वाली है। उन्हें डर है कहीं ये पैसे भी न ठग निकाल लें, क्योंकि खाते की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक की थी, पर बैंक वाले कुछ बता ही नहीं पा रहे हैं।

Exit mobile version