Site icon Samagra Bharat News website

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोविड पॉजिटिव, दिल्ली यात्रा रद्द

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरु, 6 अगस्त। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को बताया कि वे कोविड संक्रमित है इसलिए उनकी नई दिल्ली की यात्रा रद्द कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि हल्के सिम्प्टम्स के साथ कोरोना के लिए मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट कराएं। मेरी दिल्ली की यात्रा भी रद्द कर दी गई है।

बोम्मई ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की राष्ट्रीय समिति की तीसरी बैठक और नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए आज नई दिल्ली जाने वाले थे, जिसकी अध्यक्षता आज शाम और 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

उनके भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने और राज्य के हालिया घटनाक्रमों के साथ-साथ 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने की भी उम्मीद थी।

शुक्रवार को बोम्मई ने कई बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें राज्य उच्च स्तरीय मंजूरी समिति (एसएचएलसीसी), लालबाग के ग्लास हाउस में वार्षिक स्वतंत्रता दिवस फ्लावर शो का उद्घाटन और बैंगलोर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री की वार्षिक आम बैठक शामिल है।

Exit mobile version