Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर पहलवान दीपक पुनिया को दी शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 6अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पहलवान दीपक पुनिया को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“हमारे अपने दीपक पुनिया के शानदार खेल प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहा हूँ! वे भारत के गौरव हैं और उन्होंने भारत को कई पुरस्कार दिए हैं। प्रत्येक भारतीय, उनके स्वर्ण पदक जीतने से उत्साहित है। आने वाले सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

 

 

Exit mobile version