Site icon Samagra Bharat News website

बैडमिंटन युगल में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद के कांस्य पदक जीतने पर गर्व की अनुभूति- पीएम मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 08 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने पर तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद को बधाई दी है।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“बैडमिंटन युगल में कांस्य पदक जीतने के लिए तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पर हमें गर्व है। राष्ट्रमंडल के लिए जाने से पहले, तृषा ने मुझे गायत्री के साथ अपनी मित्रता के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने यह तय नहीं किया था कि अगर वह पदक जीतती हैं तो वह इसका उत्सव कैसे मनाएगीं। मुझे आशा है कि अब उन्होंने इसकी योजना बना ली होगी।:)”

 

Exit mobile version