Site icon Samagra Bharat News website

आजादी के अमृत महोत्सव की तीसरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई राज्यपाल उइके

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 8अगस्त। राज्यपाल अनुसुईया उइके नई दिल्ली में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक में शामिल हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्ति और कलाकार शामिल थे।
बैठक में केंद्रीय संस्कृति विभाग के सचिव ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अब तक हुई गतिविधियों की जानकारी दी तथा आगे की कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया। ज्ञात हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Exit mobile version