Site icon Samagra Bharat News website

पीवी सिंधु के कारण भारत को मिली बड़ी जीत, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में देश को मिला 19वां गोल्‍ड मेडल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अगस्त। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेली ली को हराकर गोल्‍ड पर कब्‍जा किया. सिंधु के चलते बर्मिंघम की धरती पर भारत का तिरंगा झंडा सबसे ऊपर नजर आया. राष्‍ट्रगान के साथ सिंधु ने देश का मान बढ़ाया. इस बड़ी जीत के साथ ही भारत कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स की पदकतालिका में चौथे स्‍थान पर आ गया है. न्‍यूजीलैंड को अबतक हुए खेल के दौरान पांचवें स्‍थान से संतोष करना पड़ा है.

पीवी सिंधु ने शुरू से ही कनाडा की मिशेली ली पर अपनी बढ़त बनाए रखी. पहले सेट से ही ने साबित कर दिया कि ली उनके साथ कहीं भी टक्‍कर में नहीं हैं. एक वक्‍त ऐसा था जब भारतीय शटलर ने छह प्‍वाइंट की बढ़त बना रखी थी. कई मौकों पर मिशेली ने वापसी की लेकिन जैसे-जैसे सेट अंतिम बड़ाव की तरफ आगे बढ़ने लगे ली ने हार मान ली.
पहले सेट में पीवी सिंधु को 21-15 से जीत मिली जबकि दूसरे सेट में कनाडा की बैडमिंटन स्‍टार ने इतनी भी टक्‍कर नहीं थी. दूसरे सेट में भारतीय शटलर को 21-13 से जीत मिली. यहां यह बता देना भी उचित होगा कि मिशेली ली ने साल 2014 ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा किया था. सिंधु दो बाद की ओलंपिक पदक विजेता है.

Exit mobile version