Site icon Samagra Bharat News website

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 09 अगस्त। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पुलिस कंट्रोल रूम यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी दी गई है. जिस नंबर से धमकी दी गई वह नंबर शाहिद खान के नाम पर रजिस्टर्ड है. धमकी के बाद पुलिस ने आनन-फानन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. जान की धमकी 2 अगस्त को दी थी. इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अब इस मामले में पुलिस, साइबर और सर्विलांस सेल की टीम जांच में जुट गई है.

पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे. पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी ने मीडिया को बताया कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे. इस बीच यूपी 112 हेल्पलाइन के सोशल मीडिया के व्हाट्सएप्प नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नामक युवक की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसके बाद से सभी के कान खड़े हो गए. बिना वक्त गंवाए इस संबंध में सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई.
पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

उसकी लोकेशन आदि ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Exit mobile version