Site icon Samagra Bharat News website

राजस्थान नही जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के कोरोना संक्रमित होने के कारण रद्द हुआ दौरा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अगस्त। कांग्रेस के नेतृत्व संगम शिविर में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को अलवर के तिजारा पहुंचना था लेकिन प्रियंका गांधी के कोरोना संक्रमित होने कारण उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है. कांग्रेस की ओर से यहां चल रहे दस दिवसीय नेतृत्व संगम शिविर में देशभर से करीब 67 वरिष्ठ कार्यकर्ता यहां बड़े नेताओं से नेतृत्व के गुर सीख रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह अपने कोरोना संक्रमित होने की सूचना साझा की. इसके बाद राहुल गांधी का राजस्थान दौरा एहतिहातन स्थगित कर दिया गया. इस शिविर में पहुंच राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने वाले थे.

नेतृत्व संगम शिविर में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की रीति नीति का पाठ पढ़ाने के साथ ही राजनीतिक दायित्व बोध कराया जा रहा है. वहीं देश को आगे ले जाने में राजनेता की भूमिका क्या होनी चाहिए, किस तरह वर्तमान राजनितिक चुनौतियों से लड़ना है और उनका सामना अपनी विचारधाराओं के साथ कैसे करना है? यह गुण सिखाए जा रहे हैं.

Exit mobile version