Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने और लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत और कई घायल

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 11अगस्त। जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. आज गुरुवार को आई इस तबाही की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा. घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है. बताया गया कि कई लोग घायल भी हुए हैं. लैंडस्लाइड में घरों को भी नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार लैंडस्लाइड के चलते हाईवे को रामबन में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू (एनएच -44) भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण मेहद, कैफेटेरिया, रामबन में अवरुद्ध है. हालांकि, वाहनों की आवाजाही मुगल रोड और एसएसजी रोड से हो रही है. राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. कश्मीर जाने वाले ट्रक आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों से लदे राजमार्ग से गुजरते हैं और इस सड़क से देश के बाकी हिस्सों के लिए कश्मीर से फल ढोने वाले ट्रक गुजरते हैं.

 

Exit mobile version