Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना की बूस्टर डोज CORBEVAX को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, कोविन ऐप से ऐसे करें बुक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अगस्त। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में कोरोना को हराने के लिए CORBEVAX वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है. ये बूस्टर डोज 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी. उन लोगों को ये बूस्टर डोज दिया जाएगा जिन्होंने पहली दो खुराक कोविशील्ड या कोवैक्सीन की ली है.
जानकारी के मुताबिक CORBEVAX वैक्सीन के 12 अगस्त, 2022 से सार्वजनिक और निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है. आप इसे CoWIN ऐप के जरिए भी बुक कर सकते हैं. ये वैक्सीन भारत का पहला स्वदेशी आरबीडी प्रोटीन सबयूनिट CORBEVAX टीका है जिसे फिलहाल 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को लगाया जा रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने CORBEVAX टीके को वयस्कों को लगाने के निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि यह टीका उन्हें लगाया जाएगा, जिन्हें कोवैक्सीन या कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लिए हुए छह महीने या 26 सप्ताह हो चुके हैं. देश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब पहली और दूसरी खुराक के तौर पर दिए गए टीके से अलग कोई टीका बतौर बूस्लटर डोज के रूप में लगाया जाएगा.

इस CORBEVAX वैक्सीन की कीमत निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 250 रुपये होगी. वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति को सभी शुल्कों समेत अधिकतम 400 रुपये चुकाने होंगे.

कॉर्बेवैक्स कोविड-19 वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 6 महीने के बाद अप्रूवल दिया था. पिछले महीने टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने 18 साल से ज्यादा उम्र के वयस्कों के लिए जैविक ई के कॉर्बेवैक्स को हेट्रोलोगस बूस्टर के रूप में देने की सिफारिश की थी.

Exit mobile version