Site icon Samagra Bharat News website

एक बार फिर सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13अगस्त। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं. इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी है. जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया गांधी की कोरोना की जांच पॉजिटिव आयी है. वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेशन में हैं. इससे पहले सोनिया गांधी इसी साल जून महीने में कोरोना पॉजिटिव हुई थीं. कोरोना संक्रमण के कारण कई प्रकार की दिक्कतों के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. कई दिनों की इलाज के बाद वह फिर से ठीक हुई थीं. 75 साल की सोनिया गांधी पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं.
इससे तीन दिन पहले प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं. वह भी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं. 10 अगस्त को प्रियंका गांधी ने बताया था कि उन्हें एक बार फिर से कोरोना हो गया है. वह भी इसोलेशन में हैं. इससे पहले जून में प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं. प्रियंका को कोरोना के हल्के लक्षण हैं.

Exit mobile version