Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने से कुछ घंटे पहले ही दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है.

पुलिस ने ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 11 पासपोर्ट बरामद किए थे. दोनों बगलादेशी नागरिकों के पास से बांग्लादेश की सरकार का स्टांप भी बरामद हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को लेकर द्वारका में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी और लोगों का वेरिफिकेशन कर रही थी. उसी दौरान दोनों बांग्लादेशी नागरिकों पर शक हुआ था, जिसके बाद पूछताछ के बाद बड़ी बरामदगी हुई. दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Exit mobile version