Site icon Samagra Bharat News website

देश में लाल सिंह चड्ढा का जमकर हो रहा बहिस्कार, 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई आमिर की यह फिल्म

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15अगस्त। सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की हालिया रिलीज ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से जूझ रही है. 11.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग वाली फिल्म अब तक ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ के चार दिनों में 100 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा तक नहीं छू पाई है. ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फेम अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित ‘लाल सिंह चड्ढा’ टॉम हैंक्स-स्टारर हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गंप’ (1994) की आधिकारिक रीमेक है.’फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रूपांतरण धीमे-धीमे लेकिन आमिर खान के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है.

निर्माताओं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के अनुसार, ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने 11.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की और दूसरे दिन 7.26 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, अद्वैत चंदन के निर्देशन में सप्ताहांत में मामूली वृद्धि देखी गई और शनिवार को 9 करोड़ रुपये और रविवार को 10 करोड़ रुपये का क्लेक्शन किया. पिंकविला के अनुसार इसका कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हो गया. यह निर्माताओं के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है.

Exit mobile version