Site icon Samagra Bharat News website

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 अगस्त। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं हैं। अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि आज भारत की संस्कृति,जीवंत लोकतांत्रिक परंपरा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख हमारे वीर सेनानियों के एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत के सपने को चरितार्थ कर रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी से अपील करता हूँ कि शताब्दी वर्ष तक भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने की इस अविरल विकास यात्रा में परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपना योगदान दें।

 

Exit mobile version