Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने ओंदीवीरन पर स्मारक डाक टिकट के लिए केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17अगस्त। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज स्वतंत्रता सेनानी ओंदीवीरन के लिए एक स्मारक डाक टिकट को अधिकृत करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मंत्री महोदय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि 20 अगस्त को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में यह डाक टिकट जारी किया जाएगा।

Exit mobile version