Site icon Samagra Bharat News website

ठाणे में भाजपा और राकांपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 16 गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
ठाणे, 18 अगस्त। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके बाद पुलिस ने उनमें से 16 को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना भोपर इलाके में एक व्यायामशाला के बाहर किसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के स्थानीय नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हुई।

दो क्रॉस-एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई हैं।

Exit mobile version