समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 18अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। दिशा पटानी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. उन्हें अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में दिशा को बांद्रा में जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके फैंस को दिशा का लुक काफी पसंद आया. अभिनेत्री ने ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ ग्रे स्पोर्ट्स ब्रा पहनी थी जिसे उन्होंने क्रॉप ब्लैक जैकेट के साथ स्टाइल किया था।
उनकी जैकेट एक तरफ से लटकी हुई थी। इन दिनों यह स्टाइल काफी चलन में है. वहीं इसमें कोई शक नहीं कि दिशा का ये स्पोर्टी लुक सभी को अपना दीवाना बना रहा है।
दिशा ने अपने जिम लुक को व्हाइट स्लीपर्स, स्लिंग बैग और मैसी हेयर बन के साथ पूरा किया. सोशल मीडिया पर दिशा का ये लुक देख वायरल हो गया है।
वहीं बात करें दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी जिसमें वह जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा दिशा पाटनी फिल्म ‘कतिना’ में नजर आएंगी।

