Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई में दर्ज हुई एफआईआर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अगस्त। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. समीर वानखेड़े ने 16 अगस्त को मुंबई पुलिस को बताया कि उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है. अब पुलिस इस मामले के जांच कर रही है. समीर वानखेड़े ने बताया कि जब से उन्हें कास्ट स्क्रूटनी कमिटी से क्लीन चिट मिली है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. गुरुवार को इस मामले की शिकायत उन्होंने मुंबई के गोरेगांव पुलिस को दी है.
समीर वानखेड़े ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली से वापस आने के बाद से ‘अमन’ नाम के एक फर्जी ट्विटर एकाउंट से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. उनकी पत्नी को भी इसी तरह की धमकी मिल रही है. यही वजह है कि परिवार और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है.

Exit mobile version