Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस को मिली धमकी, 26/11 जैसे हमलें की आहट से मचा हड़कंप

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 20अगस्त। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रुम को धमकी भरा मैसेज मिलने से हड़कंप मच गया है. इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए सभी एजेंसियां हरकत में आ गई हैं. धमकी देने वाले शख्स ने ट्रैफ़िक कंट्रोल के Whatsapp नंबर पर मैसेज भेजा है कि मुंबई में एक बार 26/11 जैसा हमला होगा. यह मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है, जिसके कारण इसे ज्यादा गंभीरता से लिया जा रहा है. मैसेज करने वाले ने लिखा है कि लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा.

Exit mobile version