Site icon Samagra Bharat News website

 ‘जन्माष्टमी’ पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

समग्र समाचार सेवा
मथुरा, 20अगस्त। कृष्णा जन्माष्टमी के दौरान भगवान की नगरी मथुरा-वृंदावन बेहद दर्दनाक घटना होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार मथुरा के वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरानपरिसर में काफी भीड़ थी। भीड़ के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिसमें एक महिला और एक पुरुष श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। ये आरती सुबह करीब 3-4 बजे के आसपास की जाती है।

Exit mobile version