Site icon Samagra Bharat News website

सोमालिया के हयात होटल पर आतंकी हमला, बम धमाकों और गोलियों की बौछार में 12 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
मोगादिशु, 20अगस्त। सोमालिया के मोगादिशु में आतंकी समूह अल-शबाब के बंदूकधारियों ने होटल हयात पर हमला किया है। सूत्रों ने बताया कि हयात होटल से 9 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हमले में दो सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुए हैं। बम धमाकों और गोलियों की बौछार में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

प्रथम जानकारी के अनुसार मुंबई आतंकी हमले की तर्ज पर सोमालिया में आतंकी हमला किया गया है। राजधानी मोगादिशु में होटल हयात को आतंकियों ने कब्जा जमा लिया है। आतंकी हमले में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Exit mobile version