Site icon Samagra Bharat News website

शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां, बेटे को दिया जन्म

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 21 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शादी के चार साल बाद अब मां बन गई हैं। शनिवार को ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रणवीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता के बयान का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा सोनम के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अनिल कपूर ने भी जानकारी को शेयर करते हुए एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कई रिपोर्ट्स में ये खबरें भी सामने आ रही थीं कि सोनम कपूर अगस्त में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। और ये बात सच साबित हुई है। अब सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस भी बच्चे के जन्म को लेकर काफी खुश हैं। वो भी सोशल मीडिया पर अपनी चहेती स्टार को मां बनने पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

Exit mobile version