Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट- भारत में रविवार को मिले 9,531 नए कोविड मामलें, 26 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 अगस्त। भारत में रविवार को कोविड-19 के 9,531 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,43,48,960 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 97,648 रह गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण से 26 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,368 हो गई है. इनमें 10 मरीज केरल से हैं.

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,61,75,371 हो गए हैं और इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 64,53,758 लोगों की मौत हो चुकी है.

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.59 प्रतिशत है. संक्रमण की दैनिक दर 4.15 प्रतिशत दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.59 प्रतिशत रही.

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 2,29,546 नमूनों की जांच की गई. इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 88.27 करोड़ हो गई है.

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,37,23,944 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 210.02 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 26 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से चार-चार लोगों की मौत राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल, दो-दो की मौत उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, मणिपुर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा में हुई.

Exit mobile version