Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई के विधान भवन के बाहर एक व्यक्ति ने की आगलगा कर आत्महत्या की कोशिश

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 23 अगस्त। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह मुंबई के विधान भवन के बाहर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने कहा कि इलाके में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने आगे कहा, “वह किसान नहीं हैं। हम जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इस तरह का कदम उठाने के पीछे का सही कारण क्या है।

अधिकारी के अनुसार वह व्यक्ति 20 से 30% जल चुका है। उसे जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि वह होश में हैं और मरीन ड्राइव पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Exit mobile version