Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस ने लॉन्च किया भारत जोडो यात्रा का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट का अनावरण किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 अगस्त। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का अपना लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट लॉन्च कर दिया. दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने इसे लॉन्च किया. इस दौरान जयराम रमेश ने कहा कि हमने इसके साथ एक वेबसाइट भी लॉन्च की है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक होगी.

बता दें कि कांग्रेस ने सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. यात्रा 3500 किलोमीटर का सफर और लगभग 12 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान कांग्रेस पदयात्रा और रैलियां करेगी.

इससे पहले दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस ने अपनी प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक की. यहां सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नफरत करने वालों और देश में विभाजन फैलाने वालों के अलावा भारत जोड़ो यात्रा में सबका स्वागत है.

Exit mobile version