Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने यू20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 16 पदक जीतने पर भारतीय कुश्ती टीम को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यू20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप्स में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल में 7-7 और ग्रीको रोमन में 2) जीतने पर भारतीय कुश्ती टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“हमारे पहलवानों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया है! यू20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप्स में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल में 7-7 और ग्रीको रोमन में 2) जीतने पर हमारी टीम को बधाई। यह भारत का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पता चलता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में हैं!”

Exit mobile version