Site icon Samagra Bharat News website

आखिर क्यों होता है मोबाइल फोन के नीचे होता है छोटा-सा छेद?

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अगस्त। आज के समय में हर कोई स्मार्ट मोबाइल फोन प्रयोग करता है। और हर कोई उसके हर एक फिचर के बारें में अच्छे से जानता है जैसे फोन की स्क्रीन को चालू करना, आगे और पीछे से कैमरा प्लेसमेंट देखना और इसी तरह सिम स्लॉट, मेमोरी स्लॉट, ईयरफोन जैक, यूएसबी और लाउडस्पीकर के बारे …

इसमें क्या है इसके बारे में आप सब कुछ जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि चार्जिंग पोर्ट के ठीक बगल में फोन के निचले हिस्से में एक छोटा सा छेद होता है? क्या आप जानते हैं कि यह छेद क्या करता है या इसका उपयोग किस लिए किया जाता है?

यह न तो फ्लैश की तरह काम करता है, न ही यह फोटो लेता है और न ही इसमें किसी तरह का बटन होता है। ऐसे में आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको इस छेद के बारे में बता रहे हैं। क्यों होता है छोटा सा छेदअसल में स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट के निचले हिस्से में जो छोटा सा छेद होता है वह है नॉइज़ कैंसिलिंग माइक्रोफोन।

हां, आपने इसे सही सुना। हम आपको यह भी बताते हैं कि यह माइक्रोफोन कैसे काम करता है। जब भी आप किसी को कॉल करते हैं तो यह माइक्रोफ़ोन सक्रिय हो जाता है। इसके एक्टिवेट होने के बाद आपकी आवाज के दूसरी तरफ जाने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

इतना ही नहीं, जब भी हम ऐसी जगह होते हैं जहां बहुत शोर होता है और हमें किसी को तत्काल कॉल करना होता है, तो आप मुश्किल में पड़ जाते हैं, लेकिन यह छोटा सा छेद आपकी समस्या को दूर कर देता है। यह होल हमेशा स्मार्ट मोबाईल फोन के निचले हिस्से में चार्जिंग पोर्ट के नीचे दिया जाता है।

Exit mobile version